चीन में संघर्ष कर रहे हैं अमेरिका में जन्मे पांडा, अंग्रेजी भाषा ही समझते हैं

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 11:03:59 PM
U.S.-born pandas struggle in China as they only know English

बीजिंग। अमेरिका में जन्मे दो विशालकाय पांडा वर्तमान समय में चीन में रह रहे हैं लेकिन उन्हें स्थानीय भोजन और भाषा के साथ सामंजस्य बनाने में परेशानी हो रही है क्योंकि वे अंग्रेजी भाषा ही समझते हें।

तीन वर्षीय मिलुन और मेहुआन को चीनी भाषा विशेष रूप से सिचुआन बोली को लेकर भारी परेशानी हो रही है क्योंकि वे केवल अंग्रेजी ही समझते हैं। वे इस महीने के शुरू में चीन पहुंचे थे और वे यहां के जीवन के हिसाब से धीरे धीरे अभ्यस्त हो रहे हैं।

सरकारी ‘पीपुल्स डेली’ ने बताया कि दोनों पांडा ने अभी तक अपनी पुरानी आदतें नहीं छोड़ी हैं। वे चीन के ब्रेड की जगह अभी भी अमेरिकी क्रैकर्स पसंद करते हैं। वे चीनी भाषा से अधिक अंग्रेजी बेहतर समझते हैं।

दोनों पांडा अटलांटा चिडिय़ाघर से पांच नवम्बर को विशालकाय पांडा के प्रजनन के लिए बने ‘चेंगदू रिसर्च बेस’ पहुंचे थे। दोनों जुड़वां पांडा का जन्म अमेरिका में हुआ है। दोनों की मां लुन लुन ने गत सितम्बर में फिर से बच्चों को जन्म दिया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.