युगांडा में झड़प में कम से कम 55 लोगों की मौत, कबायली राजा गिरफ्तार 

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 04:41:39 AM
Ugandan police arrest tribal king after deadly clashes kill at least 55

कम्पाला। युगांडा पुलिस ने एक कबीलाई राजा के महल पर आज धावा बोला और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, सुरक्षा बलों और एक अलगाववादी मिलिशिया के बीच हुए भीषण संघर्ष में कम से कम 55 लोग मारे गए।

समझा जाता है कि यह मिलिशिया इस कबाइली राजा से जुड़ा हुआ है। 

पुलिस प्रवक्ता एंड्रयू फेलिक्स कावीसी ने बताया कि रवेनजुरूरू किंगडम के राजा चाल्र्स वेस्ले मुंबेरे के आवास स्थल कासेसे कस्बे में कल संघर्ष तब शुरू हुआ जब राजा के शाही रक्षक बल के लड़ाकों ने गश्ती कर रहे सुरक्षा बलों पर हमला किया। संघर्ष में 14 पुलिस अधिकारी और 41 उग्रवादी मारे गए। 

राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने 2009 में किंगडम को औपचारिक तौर पर मान्यता दी थी। मुसेवेनी ने आज सुबह राजा को फोन किया और उन्हें रक्षकों को हटाने को कहा। समझा जाता है कि वे एक मिलिशिया के हिस्सा थे। 

कावीसी ने बताया कि हमने राजा से बात की कि लेकिन राजा ने इसका पालन नहीं किया। एक मात्र विकल्प महल पर धावा बोलना और उन लोगों को बाहर निकालना था।

उन्होंने कहा कि राजा को इन घटनाओं में अपनी संलिप्तता के बारे में सफाई देनी होगी। उन पर हिंसा भडक़ाने का आरोप लगाया जाएगा। 

कावीसी ने बताया कि शाही प्रहरियों ने गश्त अधिकारियों पर शनिवार को एक आईईडी फेंका जिसके चलते उन्होंने गोलीबारी शुरू की और चार हमलावरों को मार गिराया। इस घटना के चलते सभी स्थानीय इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और सुबह से देर शाम तक लड़ाई चलती रही।

उन्होंने बताया कि हमलावरों में शाही रक्षक बल के लड़ाकों के अलावा अन्य भी शामिल थे। वह बंदूक, भाले और आईईडी से लैस थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.