मिशेल की PHOTO शेयर करने पर US ने पाकिस्तानी राजदूत को फटकारा, पाकिस्तान का खंडन

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Aug 2016 11:58:10 AM
US rebuked Pakistan ambassador to share his photos with Mitchell obama

वाशिंगटन। अमेरिका में पाकिस्तानी  राजदूत जलील अब्बास जिलानी को अमेरिका ने फटकार लगाई है। दरअसल, अमेरिका की फस्र्ट लेडी (राष्ट्रपति ओबामा की पत्नि) मिशेल ओबामा वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी एम्बेसी पहुंंची थीं। पाकिस्तानी राजदूत जलील अब्बास ने अपनी पत्नि सहित मिशेल के साथ फोटो खिंचवाई। इस फोटो को जलील ने ट्विटर पर शेयर कर दिया।

इस तस्वीर पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और जलील को फटकार लगाई। अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तानी राजदूत ने उनका भरोसा तोड़ा है। अमेरिका की नजर में राजदूत जलील का यह बर्ताव आपत्तिजनक था और इसी वजह से उन्हें फटकार लगाई गई है।

हालांकि, पाकिस्तान ने इन खबरों को खारिज किया है कि अमेरिका ने उसके राजदूत को फटकार लगाई है या नाखुशी जाहिर की है।
हालांकि मिशेल के इस दौरे के कारणों का पता नहीं चला। जबकि यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी है।

मीडिया में अमेरिका की पाकिस्तान को फटकार वाली बात सामने आने पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस बात का पुरजोर खंडन किया है और कहा है कि अमेरिका की ऐसी कोई प्रतिक्रिया या लिखित में कोई ऐसा संदेश हमें नहीं मिला है। यह बातें मनगढंत हैं जो रिपोर्टरों द्वारा फैलाई गई हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.