मिग लड़ाकू विमान को विकसित करने वाले मिकोयान का निधन

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 03:39:42 AM
Vano Mikoyan, designer of Soviet MiG jet fighters, dies at 89

मास्को। पूर्व सोवियत संघ और रूसी वायु सेना के लिए विश्व प्रसिद्ध मिग लड़ाकू विमान विकसित करने वाली टीम में शामिल रहे वानो मिकोयान का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष के थे।

उनका जन्म 1927 में हुआ था और उनके पिता बोल्शेविक नेताओं में से एक थे जिन्होंने सोवियत संघ की राजनीति में अपनी विशेष पहचान बनाई थी।

मिग कंपनी की सह-स्थापना में उन्होंने अपने चाचा आत्र्रयोम को खूब सहयोग दिया और इसका नाम मिकोयान एंड गुएरविच डिजाइन ब्यूरो रखा गया। बाद में वह इस कंपनी के मुख्य डिजाइनर पद पर पहुँचे।

रुस ने अब तक मिग-29 परिवार के 1600 से अधिक विमान विकसित कर लिए हैं। रुसी सेना ने 1980 के दशक में इन लड़ाकू विमानों को बेडे में शामिल किया था और इनसे दुनिया थर्राती थी।

रुसी सरकार ने मिकोयान को इस लड़ाकू विमान को विकसित करने के लिए दो बार सम्मानित किया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.