चीन: ग्लास तोड़कर बाहर निकला Robot, हमलाकर एक शख्स को किया जख्मी

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 02:13:20 PM
visitors attacked by a robot in teck fair china

शेनझेन। चीन के टेक फेयर में एक रोबोट ने एक विजिटर पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। रोबोट को घरेलू कामों के लिए डेवलप किया गया था। 

इस रोबोट का नाम फैटी बताया जा रहा है। इंसान पर रोबोट के हमला करने की चीन में यह पहली घटना है। यह घटना साउथ चाइना की है। यहां एक टेक फेयर चल रहा था। भारी तादाद में लोग इस फेयर में पहुंचे थे। तभी फैटी नाम के इस रोबोट ने अचानक ग्लास बूथ तोड़ दिया और एक शख्स पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। 

इसके फौरन बाद शख्स को हॉस्पिटल भेज दिया गया। बाद में फैटी को फेयर से हटा लिया गया। टेक फेयर में 37 देशों के लोग शामिल हुए। ऑर्गनाइजर का कहना है कि ये सब एक ऑपरेटर की गलती से हुआ। उसने रिवर्स की जगह फॉरवर्ड बटन दबा दिया। इससे रोबोट उस दिशा में मुड़ गया, जिधर कांच की दीवार थी। फैटी की कीमत 13000 युआन (करीब 1.28 लाख रुपए) है।

-एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.