मिशेल ओबामा को ‘लंगूर’ कहने वाली मेयर ने दिया इस्तीफा

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 09:16:03 AM
West Virginia Mayor Resigns Over Comment on Racist Michelle Obama Ape in Heels Facebook Post

वॉशिंगटन। अमेरिका की फस्र्ट लेडी मिशेल ओबामा को लंगूर कहने से उपजे विवाद के बाद वेस्ट वर्जिनिया प्रांत के शहर क्ले की मेयर बेवरली वेलिंग ने इस्तीफा दे दिया है। अमेरिकी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, क्ले काउंटी में एक स्थानीय गैर लाभकारी संस्था चलाने वाली पामेला आर टेलर ने डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा वाइट हाउस में एक उत्तम दर्जे की, सुंदर, शालीन फस्र्ट लेडी को देखना सुखद होगा। मैं ऊंची एड़ी की सैंडल्स में एल लंगूर को देख देखकर थक चुकी हूं।

इस पोस्ट पर स्थानीय मेयर बेवरली वेलिंग ने लिखा पैम तुमने मेरा दिन बना दिया। बेवरली क्ले शहर की मेयर हैं जहां सिर्फ 421 लोग रहते हैं। यह विवादित पोस्ट अमेरिका और पूरी दुनिया में बड़ी तेजी से फैला। 85 हजार से ज्यादा लोगों ने एक ऑनलाइन पिटिशन पर साइन कर दोनों महिलाओं को उनके पद से हटाने की मांग की।

द वॉशिंगटन पोस्ट और न्यूयॉर्क डेली न्यूज अखबारों ने अपनी खबर में कहा कि पामेला को उनके पद से हटा दिया गया है। हालांकि बढ़ते विवाद पर पामेला ने कहा कि उनका इरादा नस्लीय टिप्पणी करने का नहीं था। वह त्वचा के रंग को लेकर नहीं बल्कि सिर्फ आकर्षण पर व्यक्तिगत राय बयां कर रही थीं। वहीं मेयर बेवरली ने भी माफी मांगी और कहा कि उनका मकसद नस्लीय टिप्पणी करना नहीं था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.