चीन-भारत सीमा प्रबंधन में सुधार पर बनी व्यापक आम सहमति

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 07:14:59 PM
 wide consensus on china India border management reform

बीजिंग। चीन ने आज कहा कि भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग की हालिया यात्रा के दौरान सीमा प्रबंधन और नियंत्रण सहित दोनों देशों की सेनाओं के बीच रिश्तों में और सुधार को लेकर भारत के साथ ‘व्यापक सहमति’ बनी है।

चीनी सैन्य आयोग के प्रवक्ता यांग युजिन ने यहां बताया कि बीते 20 से 25 नवंबर तक की चीन यात्रा के दौरान जनरल सुहाग ने केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष जनरल शू किलियांग, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पीएलए के प्रमुख ली जोचेंग और पीएलए के पूर्वी थिएटर कमान के प्रमुख जनरल ल्यू युजुन के साथ बातचीत की। 

जनरल सुहाग की यात्रा को चीनी नजरिए से देखे जाने और भारतीय थलसेना प्रमुख एवं जनरल शू के बीच हुई बातचीत से जुड़े एक सवाल के जवाब में युजिन ने बताया, दोनों पक्षों ने अपने विचारों का आदान-प्रदान किया और द्विपक्षीय सैन्य संबंधों के विकास और सैन्य सहयोग में बढ़ोत्तरी और सीमा प्रबंधन एवं नियंत्रण पर व्यापक आम सहमति बनी। जनरल शू केंद्रीय सैन्य आयोग के प्रमुख और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रिपोर्ट करते हैं। यह आयोग ही पीएलए का आलाकमान होता है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.