महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहा है एक चैरिटी कैलेंडर

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 01:10:52 PM
women empowerment working towards charity calendar

वाशिंगटन। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई, शिक्षाविद रेणु खट्टोर और अर्जून पुरस्कार विजेता रूपा उन्नीकृष्णन समेत 12 प्रेरणादायक दक्षिण एशियाई महिलाओं को ‘साड़ीज टू सूट्स’ नाम के एक चैरिटी कैलेंडर में जगह दी गई है। 

अमेरिका में जरूरतमंद दक्षिण एशियाई महिलाओं की मदद करने के लिए इस चैरिटी कैलेंडर को शुरू करने वाली सीएनएन की पूर्व एंकर प्रतिभा ‘पट्टी’ त्रिपाठी ने कहा कि कैलेंडर के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण और लड़कियों के शिक्षा कार्यक्रमों के लिए काम करने वाले 15 धर्मार्थ संगठनों की मदद की गई है। 

गोरखपुर मे जन्मीं त्रिपाठी ने कहा, मुझे लगता है कि दक्षिण एशिआई अमेरिकी महिलाओं को आवाज की जरूरत है। लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देने के लिए एक अच्छे रोल मॉडल की जरूरत है।

त्रिपाठी ने कहा, महिलाओं को लाभ पहुंचाने, प्रेरित करने और उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए यह हमारा तीसरा ‘साड़ीज टू सूट्स’ अभियान है। त्रिपाठी ने अपने निजी जीवन में कड़वे अनुभव से गुजरने के बाद इस कैलेंडर की शुरआत की थी। 
 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.