यूरोपीय संघ समर्थक उम्मीदवार ने जीता लंदन उपनगरीय ‘ब्रेक्जिट उप चुनाव’

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 11:27:50 AM
Won by the pro-EU candidate suburban London 'Brexit election'

लंदन। यूरोपीय संघ समर्थक साराह ओलनी ने आज लंदन के सभ्रांत उपनगर रिचमंड में संसदीय उपचुनाव जीत लिया जबकि निवर्तमान प्रतिनिधि एवं ब्रक्जिट समर्थक जेक गोल्डस्मिथ को हार का मुंह देखना पड़ा। इसे ब्रिटेन की सरकार के लिए करारा झटका माना जा रहा है।

स्थानीय मेयर और पार्षद डेविड लिनेटे ने यह घोषणा की जिसके मुताबिक लिबरल डेमोक्रेट उम्मीदवार को 20,510 मत मिले जबकि गोल्डस्मिथ को 18,638 मत मिले। इस चुनाव में छह अन्य उम्मीदवार ओलनी और गोल्डस्मिथ से काफी पीछे रहे। उपचुनाव में कुल 41,367 मत पड़े और 53.6 फीसदी मतदान हुआ।

यूरोपीय संघ समर्थक इस क्षेत्र में इस मतदान को व्यापक तौर पर ब्रक्जिट पर लघु जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को समर्थन दे रहे स्थानीय लोग यूरोपीय संघ की सदस्यता पर दूसरा जनमत संग्रह चाहते हैं।

जून माह में यूरोपीय संघ की सदस्यता पर जनमत संग्रह में देशभर से 52 प्रतिशत लोगों ने सदस्यता को छोडऩे के पक्ष में मत दिया था लेकिन रिचमंड में 69 प्रतिशत मत इसमें बने रहने के लिए पड़े थे।               -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.