अम्मान। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या एजेंसी ने कहा है कि दुनिया की आबादी बढक़र 2016 में 7. 4 अरब हो गई है। युवाओं की संख्या बढऩे से राजनीतिक और सामाजिक प्रणालियों को चुनौती मिल रही है।
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने जार्डन के अम्मान में आज अपनी ‘स्टेट ऑफ द वल्र्ड पापुलेशन’ रिपोर्ट जारी की।
रिपोर्ट में 10 साल तक की लड़कियों के कल्याण को विकास सफलता या नाकामी का संकेतक बताया गया है।
इसने कहा है कि दुनिया के 12. 5 करोड़ 10 साल की बच्चियों में 89 फीसदी विकासशील देशों में रहती हैं जहां लड़कियां समान शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की बाधाओं का सामना करती हैं।