एक मंदिर जो हजारों सालों से टिका है एक खंभे पर 

Samachar Jagat | Saturday, 20 May 2017 02:30:01 PM
A temple that has been housed for thousands of years on a pillar

इन्टरनेट डेस्क। दुनिया में चमत्कार और अनोखी घटनाएं होती रहती है। जिनकी वजह से ईश्वर के प्रति लोगों की  आस्था बनी रहती है। आज आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में जानकारी देंगे जो अपनी बनावट की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। 

चीन के दक्षिण पश्चिम हिस्से में यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर को गंलु मंदिर के नाम से जानते है। जो सिर्फ एक खम्बे पर टिका हुआ है। यह भगवान बुद्ध का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में दर्शनों के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। 

यह मंदिर जमीन से 260 फुट ऊपर बना हुआ है। सन् 1146 से ये मंदिर एक लकड़ी के खम्बे के सहारे खड़ा है। लोगों का विश्वास है कि अगर कोई नि:संतान दम्पत्ति इस मंदिर में दर्शन के लिए आते है तो उनको संतान प्राप्ति हो जाती है।

इस विशेष मंदिर में भगवान के दर्शन करने तो लोग आते ही हैं लेकिन उन्हें सबसे आकर्षित करता है वो खंबा जिसके सहारे ये विशाल मंदिर सदियों से टिका हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर को जुकिया नामक एक व्यक्ति ने अपनी मां की याद में बनवाया था।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.