घर में रखें तांबा और देखें ये चमत्कारी प्रभाव

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 11:57:25 AM
Copper in the house

तांबे को वास्तु शास्त्र में सोने और चांदी के बराबर ही माना जाता है। तांबा घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा को सबसे ज्यादा कम करता है। तांबा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करता है जिससे आपके घर में अगर वास्तुदोष हो तो वो दूर हो जाता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। वहीं तांबे से वास्तुदोष को कैसे दूर किया जा सकता है इसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं....

वास्तु के अनुसार यदि आपके घर में वास्तुदोष है और नकारात्मक ऊर्जा आपको नुकसान पहुंचा रही है तो चोकोर तांबे का टुकड़ा घर में रखें। इससे वास्तुदोष दूर होता है।

यदि आपका मुख्य द्वार गलत दिशा में बना हुआ है तो दरवाजे पर तांबे के सिक्के लटका दें। ये नकारात्मक ऊर्जा को रोकते हैं इसके अलावा इससे वास्तुदोष भी समाप्त हो जाता है।

यदि आपके घर की दक्षिण दिशा में वास्तुदोष है तो दक्षिण में तांबे का ठोस पिरामिड रखने से लाभ मिलता है।

वहीं अगर आप अपने घर में तांबे का कोई पिरामिड रखना चाहते हैं तो इसे पश्चिम दिशा में रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहेगी।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.