इस दिशा में होनी चाहिए आपके घर की किचन

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 05:46:22 PM
direction should be your home kitchen

घर में सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है घर की रसोई। ऐसे में महिलाओं को हमेशा अपने रसोईघर के वास्तु की चिंता सताती रहती है। अगर रसोई का वास्तु ठीक न हो तो इसका प्रभाव पूरे घर पर पड़ता है। वास्तुशास्त्र में रसोईघर किस दिशा में हो इसके बारे में जानकारी दी गई है।

किस दिशा में होना चाहिए रसोईघर :-

आग्नेय कोण :-

रसोईघर की यह स्थिति बहुत शुभ होती है । आग्नेय कोण में रसोईघर होने पर घर की स्त्रियां खुश रहती हैं। घर में समस्त प्रकार के सुख रहते हैं।

यहां रहने के लिए फ्री में मिलेगा गेस्टहाउस

दक्षिण दिशा :-

इस दिशा में रसोईघर होने से परिवार में मानसिक अशांति बनी रहती है। घर के मालिक को क्रोध अधिक आता है और उसका स्वास्थ्य साधारण रहता है।

नैऋर्त्य कोण :-

जिस घर में रसोईघर दक्षिण या नैऋर्त्य कोण में होता है उस घर की मालकिन ऊर्जा से भरपूर उत्साहित एवं रोमांटिक मिजाज की होती है।

पश्चिम दिशा :-

जिस घर में रसोईघर पश्चिम दिशा में होता है, उस घर का सारा कार्य घर की मालकिन देखती है। उसे अपनी बहू-बेटियों से काफी खुशियां प्राप्त होती हैं। घर की सभी महिला सदस्यों में आपसी तालमेल अच्छा बना रहते हैं, परंतु खाद्यान्न की बर्बादी जरूर ज्यादा होती है।

वायत्य कोण :-

जिस घर का रसोई घर वायव्य कोण में होता है, उसका मुखिया रोमांटिक होता है। उसकी कई महिला मित्र होती हैं, किन्तु बेटी को गर्भाशय की समस्या और कभी-कभी उसकी बदनामी भी होती है।

सर्दियों में हिमपात के कारण बहुत ही खूबसूरत दिखती हैं ये झील

उत्तर दिशा :-

जिस घर में रसोईघर उत्तर दिशा में होता है, उसकी स्त्रियां बुद्धिमान तथा स्नेहशील होती हैं। उस परिवार के पुरूष सरलता से अपना कारोबार करते हैं और उन्हें धनार्जन में सफलता मिलती है।

ईशान कोण :-

ईशान कोण में रसोईघर होने पर परिवार के सदस्यों को सामान्य सफलता मिलती है। परिवार की बुजुर्ग महिला पत्नी, बड़ी बेटी या बड़ी बहु धार्मिक प्रवृति की होती है, परंतु घर में कलह भी होती है।

पूर्व दिशा :-

जिस घर में पूर्व दिशा में रसोईघर होता है, उसकी आय अच्छी होती है। घर की पूरी कमान पत्नी के पास होती है। पत्नी की खुशियों में कमी रहती है। साथ ही उसे पित्त गर्भाशय स्नायु तंत्र आदि से संबंधित रोग होने की संभावना रहती है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

कहीं आप भी तो नहीं करते रात के समय श्मशान के पास से निकलने की भूल

शनि दोष से बचना चाहते हैं तो करें घोड़े की नाल के ये उपाय

बेडरूम में नहीं लगाने चाहिए देवी-देवताओं के चित्र

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.