सूर्य आज वृष राशि में विद्यमान रहेगा और चन्द्रमा आज मेष राशि में रहेगा, इन दोनों को आज भरणी नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में.............
मेष :-

मेष राशि के जातकों को आज व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलेगी, आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।
वृष :-

वृष राशि के जातक आज नई योजनाओं से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होंगे।
मिथुन :-

मिथुन राशि के जातकों की आज अध्ययन में रुची रहेगी, किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
कर्क :-

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन मनोरंजन में व्यतीत होगा।
अगर घर में हो ये वास्तुदोष तो पति-पत्नी में रहता है झगड़ा
सिंह :-

सिंह राशि के जातकों के लिए आज व्यापार-व्यवसाय में विशेष लाभ के योग बन रहे हैं, धन प्राप्ति से आर्थिक कष्ट दूर होंगे।
कन्या :-

आज कन्या राशि के जातकों का रूझान कला के क्षेत्र में रहेगा, मित्रों और परिवार वालों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला :-

तुला राशि के जातक आज अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे, किसी पार्टी में शामिल भी हो सकते हैं।
धनु :-

धनु राशि के जातक आज धर्म और आध्यात्म के प्रति आकर्षित होंगे, किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।
मकर :-

मकर राशि के जातक आज अपने कार्य पर ध्यान दें, मन में नकारात्मक विचार आएंगे, निर्णय शक्ति का अभाव आपको परेशान करेगा।
जानिए! क्यों किया भगवान शिव ने मन ही मन माता सती का त्याग
कुंभ :-

कुंभ राशि के जातकों का धन किसी धार्मिक कार्य में खर्च होगा, ईश्वरीय आराधना मानसिक शांति देगी।
मीन :-

मीन राशि के जातक आज व्यर्थ में धन खर्च होने से परेशान रहेंगे, वहीं दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन व्यतीत होगा।
(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)