आज सूर्य सिंह राशि में रहेगा और चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा, इन दोनों को अश्लेषा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए आपको बताते हैं आज के राशिफल के बारे में....
मेष :-

मेष राशि के जातक किसी से कुछ पाने की अपेक्षा ना करें, ज्यादा अपेक्षाएं रिश्तों में दूरियां पैदा कर सकती हैं।
वृष :-

वृष राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी, मन लगाकर कार्य करें।
मिथुन :-

दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें।
कर्क :-

भौतिक-सुख साधनों में खर्चा होने की संभावना है, रोजगार में अच्छी आसार प्रसन्नता लाएंगे।
सिंह :-

घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी। मन पूरे दिन पूजा-पाठ में केंद्रित होगा।
कन्या :-

भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है, सगे-संबंधियों से अच्छा व्यवहार करें।
तुला :-

तुला राशि के जातक बुद्धिमत्ता से हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद हो सकता है।
वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातक आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिश्तों में ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।
धनु :-

भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं, रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे।
मकर :-

अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे, धनागम के नए स्रोत बनेंगे।
भोलेनाथ के क्रोध से बचना है तो करें इस स्त्रोत का जाप
कुंभ :-

राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें ।
मीन :-

नौकरी-पेशे में अधिकारियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा, किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी ।
( आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें। )
अगर हथेली पर है इस तरह का निशान, तो आप हैं दुनिया के सबसे भाग्यशाली इंसान