राशिफल : 12 जनवरी : कैसा रहेगा आपके लिए गुरूवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Thursday, 12 Jan 2017 12:06:01 AM
Horoscope January 12 Thursday

आज सूर्य धनु राशि में रहेगा और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा, इन्हें पुर्नवसु नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके राशि पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए आपको बताते हैं आज के राशिफल के बारे में......

मेष :-

मेष राशि के जातकों को कुछ अड़चनों का आभास होगा, अगर आप पुरूष हैं तो आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है।

कब हुई ज्योतिषशास्त्र की उत्पत्ति, कौन है दैवज्ञ

वृष :-

अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है, राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक आज दूसरों की तरक्की तो देखकर अपने आप को हताश महसूस करेंगे, निराश न हो मेहनत का फल आपको भी अवश्य मिलेगा।

कर्क :-

परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी, कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।

सिंह :-

अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।

कन्या :-

पारिवारक संबंधों से असंतोष की आशंका है, आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है।

तुला :-

बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें, किसी मेहमान के आगमन से व्यय होने की संभावना है।

वृश्चिक :-

राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा, भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं।

इस ताले के खुलते ही चमक उठेगी आपकी किस्मत

धनु :-

किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर :-

नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी, क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें।

कुंभ :-

पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी।

मीन :-

योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

बुद्धि बढ़ाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

संतान के लिए कष्टकारी होता है इस दिशा का वास्तुदोष

जानिए! एक बैल ने कैसे की कामशास्त्र की रचना

 

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.