जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Samachar Jagat | Sunday, 24 Jul 2016 03:54:28 PM
Know, how's your day

सभी को रविवार का इंतजार रहता है, यही दिन होता है जब परिवार के सभी लोग एकत्रित होकर आपस में एक दूसरे के साथ गपशप करते हैं। इस दिन का अपना एक अलग महत्व होता है चलिए आपको बताते हैं राशिअनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

 

मेष :-

इस राशि के जातक रविवार को किसी खास कार्य में बिजी रहेंगे। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। 

 

वृष :-

इस राशि के जातकों के लिए रविवार सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। आप आस-पास में किसी व्यवसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।  

 

मिथुन :-

छुट्टी होने के बावजूद व्यस्तता बनी रहेगी। मित्रों को सलाह-मशविरा देंगे। व्यवसाय की प्रगति हेतु योजना बना सकते हैं, धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

 

कर्क :-

आज आपका दिन परिजनों की इच्छाओं को पूरी करने में व्यतीत होगा। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुटटी बिताएंगे। 

 

सिंह :-

आपके लिए रविवार कामकाजी दिनों जैसा रहेगा। आय-व्यय का लेखा-जोखा करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।  

 

कन्या :-

छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। दोपहर तक बोरियत रहेगी। शाम के समय मित्रों के साथ छुट्टी का भरपूर मजा लेंगे। 

 

तुला :-

इस राशि के जातकों को आज पूरे दिन कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। पेडिंग काम निपटाने में समय बीतेगा। शाम को प्रियजन से मुलाकात होगी। 

 

वृश्चिक :-

पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा। 

 

धनु :-

इस राशि के जातक मनोरंजन हेतु आज के दिन को उपयोग में लेंगे। परिजनो संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु मॉल जाएंगे। 

 

मकर :-

इस राशि के जातकों का संडे प्रियजनों संग बीतेगा। छुट्टी का भरपूर आनन्द लेंगे। दिल व दिमाग को तसल्ली मिलेगी। 

 

कुंभ :-

घरेलू उपकरण के रख-रखाव में पूरा दिन व्यतीत होगा। निजी कार्य अधूरे रहेंगे। देर रात तक पार्टी में मस्ती करेंगे।

 

मीन :-

इस राशि के जातकों का आज का दिन प्रियजनों के साथ मूवी देखने व आउटिंग में गुजरेगा। आज के दिन ज्यादा खाने से बचें। वरना पेट में गड़बड़ी होने से छुट्टी खराब हो सकती है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.