जानिए! कैसे लगानी चाहिए घर में मनीप्लांट

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 02:49:55 PM
Learn More! How to put a house Mniplant

बात करें घर के वास्तुशास्त्र की तो सभी वास्तुशास्त्र के अनुसार अपने घर में हर चीज को निर्धारित करता है। वास्तु के अनुरुप ही वह घर के प्रत्येक हिस्से को उसी के अनुरुप निर्धारित करता है। यहीं नहीं वास्तुशास्त्र में हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित की गई है।

इन्हीं दिशाओं के अनुरुप पौधे लगाए जाए तो वह घर में कई तरह से फायदेमंद रहता है। वहीं यदि गलत दिशा में पौधे लगाए जाए तो वह नुकसान भी पहुंचाते है।

सर्वेंट क्वार्टर बनवाते समय वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

भारतीय घरों में मनी प्लांट के पौधे अक्सर देखे जा सकते है। इसे लगानें पर धन और सुख-समृध्दि बढ़ती है। लेकिन गलते दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

घर में इन वास्तुटिप्स के अनुसार लगाना चाहिए-

जमीन पर ना फैलाएं- घर में मनी प्लांट की बेले कभी भी जमीन पर नहीं फैलनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक असर पड़ता है।

मुरझानें ना दें- मनी प्लांट के पत्तों का मुरझाना या सफेद हो जान भी अशुभ माना जाता है। रोजा मनी प्लांट को पानी दे औऱ सफेद या मुरझाई पत्तियों को कांट दें।

जानिए कैसे रुद्राक्ष को करना चाहिए धारण

इस दिशा में न रखें- मलीप्लांट को कभी ईशान कोण(उत्तर-पूर्व दिशा)में नहीं रखना चाहिए। इससे पैसों की हानि तो होगी ही, साथ ही सेहत और रिश्तों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव दिखेगा।

यहां मिलेगा फायदा- मनी प्लांट के लिए आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) को को श्रेष्ठ माना जाता है। इसे गणेशजी की दिशा मानी जाती है। यहां पर रखनें से घर में सुख-समृध्दि का विकास होता है। 

इस छोटी सी चीज को रखें घर में, होगी धन की बरसात

इस दिशा में कभी ना लगाए- मनी प्लांट धन के साथ-साथ रिश्तों में मधुरता लानें का काम भी करता है। इसे कभी भी पूर्व-पश्चिम दिशा में नही लगाना चाहिए। क्योंकि इससे पति-पत्नि के संबधो में तनाव पैदा हो सकता है।

घर के अंदर लगाएं- मनी प्लांट को घर के बाहर लगानें की जगह घर के अंदर ही लगाना शुभ होता है। इसे गमले या बोतल में लगाया जा सकता है।

इन मंदिरों में होती है महाभारत के खलनायकों की पूजा

जानिए! एक गर्भ से कैसे उत्पन्न हुए 100 कौरव

ब्रह्मचारी हनुमान कैसे बने एक पुत्र के पिता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.