सपनों से जानें कब चमकेगी आपकी किस्मत

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 04:46:40 PM
Learn to dream when your luck shine

रात को सोते समय सभी को कुछ न कुछ सपने अवश्य आते हैं। इन सपनों का ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विशेष अर्थ होता है। कुछ सपने अशुभ होने का संकेत देते हैं तो कुछ सपने शुभ संकेतक होते है। यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अगर सपने में देखा जाए तो इससे आपको आपकी किस्मत चमकने का संकेत मिलता है। चलिए आपको बताते हैं इन शुभ संकेतों के बारे में...

सफेद गाय :-

अगर आपको सपने में सफेद गाय दिखे तो समझ लें कि जल्द ही आपकी किस्मत बदलने वाली है। सफेद गाय दिखना शुभ संकेत को दर्शाता है।

स्वर्ग प्राप्ति के लिए आवश्यक करें बैकुंठ चतुर्दशी व्रत

सुनहरा सांप :-

अगर रात को आपको सोते समय सपने में सफेद या सुनहरे रंग का सांप नजर आये, तो यह भी खुलने वाली किस्मत का इशारा होता है।

हरियाली :-

सपने में हरे-भरे प्राकृतिक नजारे दिखना भी शुभ संकेत माना जाता है। हरियाली अगर पानी के किसी स्रोत के पास हो तो यह उससे भी अच्छा संकेत होता है।

दूध के बने उत्पाद :-

सपने में दही और दूध जैसे पदार्थ का दिखाई दे जाना भी आने वाली अच्छी किस्मत का संकेत होता है।

गन्ना :-

सोते समय गन्ना दिखाई दे जाना भी यह संकेत देता है कि आज आपको कहीं से पैसे मिलने वाले हैं।

लयबद्ध संगीत :-

सुबह उठते समय अपने आसपास किसी मन्दिर से शंख, घंटियों या किसी मधुर भजन की आवाज सुनाई देना भी शास्त्रों में आने वाले अच्छे भाग्य का संकेत माना जाता है।

इस सबसे बड़े मुस्लिम देश में है रामायण का विशेष महत्व

नव-विवाहिता का दिखाई दे जाना :-

अगर आपको रात को सपने में सोलह श्रृंगार किए कोई नई-नई दुल्हन नजर आ जाए तो इसे भी आने वाली अच्छी किस्मत का संकेत माना जाता है।

पक्षियों का बीट करना :-

बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जिनके ऊपर उनकी जिंदगी में किसी पक्षी ने बीट की हो और अगर की भी हो तो लोग झल्ला जाते हैं। अगर सपने में कोई पक्षी आप पर बीट करता है तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

रॉयल एनफील्ड की ये मोटरसाइकिलें है बेहद मशहूर

भारत में केवल इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास है ये दमदार बाइक

इन दमदार फीचर्स से लैस होगी टाटा की हैक्सा एसयूवी कार



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.