पैरों के तलवे में छिपी होती है इंसान की किस्मत

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 04:11:54 PM
Man fate is hidden in the soles of the feet

समुद्रशास्त्र में पैरों को बहुत ही शुभ माना गया है। इसी कारण शादी-विवाह में बहू के पैरों को देखा जाता है। नई बहू के पैर घर में पड़ने से क्या शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है बड़े-बुजूर्ग इसका अकलन करते थे। आप भी किसी के भी पैरों के तलवे देखकर उसके बारे में जान सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में   ....

आज इस तरीके से करें "द्वादशाक्षर मंत्र" का जाप, नहीं होगी कभी धन की कमी

पैर की एड़ी से होते हुए अंगूठे के बीच तक रेखा होने का अर्थ है व्यक्ति जन्म से अपने नाम धन-दौलत का भंडार लिखवाकर आता है लेकिन उसे कभी संतुष्टि प्राप्त नहीं होती है।

सफेद तलवों वाले व्यक्ति अपराधी और लालची प्रवृति के होते हैं, इन्हें जीवन भर संघर्ष करना पड़ता है।

सांवले और मटमैले तलवों वाले व्यक्ति सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं। इनके पास धन का बेशुमार भंडार होता है। देश-विदेश की यात्राएं भी करते हैं।

जिनके पैरों के तलवे काले होते हैं उन्हें हमेशा धन का अभाव रहता है। ऐसे लोग आए दिन किसी न किसी रोग का शिकार रहते हैं।

जानिए! कैसे आपके जीवन पर असर डालती है आपके ऑफिस की कुर्सी

जिनके पांव की उंगलियां खुली-खुली, तलवों में पीलापन और नसें उभरी हुई हों उन्हें बहुत सोच-समझकर धन खर्च करना चाहिए। ऐसे लोगों के जीवन में धन से संबंधित परेशानियां चलती रहती हैं।

जिन लोगों के पैरों में गड्ढा नहीं होता यानि उनके पैर समतल होते हैं वो लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग बड़े से बड़े सपने को पूरा करने का दम रखते हैं।

चिकने तलवे वाले व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन्हें जीवन में मनचाही मंजिल मिलती है और खूब नाम कमाते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए एयरटेल पेमेंट बैंक से जुड़ी कुछ खास जरुरी बातें

क्या देखा है आपने ये अजीबो-गरीब मंदिर, यहां होती है स्तनों की पूजा

खतरों से खाली नहीं रेगिस्तान में ट्रैवल करना

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.