पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट आपकी उन्नति में

Samachar Jagat | Friday, 19 May 2017 03:05:04 PM
Old Calendar Can Break In Your Advancement

इन्टरनेट डेस्क। कई लोग अपने बुरे समय से घबराकर कई तरह के उपाय करते है। लेकिन फिर भी मनवांछित फल नहीं प्राप्त होता है। बड़े से बड़ा उपाय तो सब कर लेते है लेकिन छोटे उपाय करना भूल जाते हैं। वास्तुदोष है आपके घर का कैलेंडर। चौकिएं मत घर के किसी कोने में टंगा यह छोटा सा कैलेंडर समय को बदलने की क्षमता रखता है। 

 वास्तु के अनुसार पुराने कैलेंडर को भूलकर भी घर में नहीं रखना चाहिए। अधिकतर लोग पुराने कैलेंडर की जगह नया कैलेंडर चैंज तो कर लेते है, लेकिन पुराने कैलेंडर को उसके स्थान से हटाते नहीं हैं। पुराना कैलेंडर आपकी उन्नति के मार्ग में बाधा का काम करता है। मुख्य दरवाजे के सामने कैलेंडर ना लगाएं, क्योंकि दरवाजे से गुजरने वाले ऊर्जा प्रभावित होती है। जानिए किस दिशा में कैलेंडर लगाने से क्या होगा। 

  • पूर्व दिशा की ओर कैलेंडर लगाएंगे तो इससे आपके जीवन में उन्नति होगी। कैलेंडर जहां तक सम्भव हो उगते सूरज की तस्वीर का होना चाहिए। 
  • उत्तर दिशा में वही कैलेंडर लगाएं, जिस पर हरियाली, नदी, समुद्र, विवाह आदि की तस्वीर हो। इस दिशा में लगने वाले कैलेंडर पर हरा व सफेद रंग अधिक होना चाहिए।
  • पश्चिम दिशा को बहाव की दिशा माना जाता है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से आपके रुके हुए काम शुरू हो जाएंगे। 
  • दक्षिण दिशा में कैलेंडर लगाने से तरक्की रुक जाती है, क्योंकि यह कैलेंडर समय का सूचक है। इस दिशा में कैलेंडर लगाना से घर के मुखिया की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.