- SHARE
-
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures
धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष अमावस्या को बहुत महत्व दिया जाता है, आज मार्गशीर्ष अमावस्या है, इस दिन अगर विधि - विधान से पूजा के साथ कुछ खास काम किए जाएं तो धन में वृद्धि होती है। अमावस्या तांत्रिक क्रियाओं के लिए भी महत्वपूर्ण होती है, धन प्राप्ति के लिए इस दिन किए गए टोटके कारगर सिद्ध होते हैं। आइए आनते हैं मार्गशीर्ष अमावस्या पर किए जाने वाले टोटकों के बारे में ......
जानिए! क्यों मनी प्लांट को घर में लगाना माना जाता है शुभ
अमावस्या की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, ये माना जाता है कि इससे शनि के क्रोध से व्यक्ति बच सकता है और उसे परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
जो व्यक्ति धन की चाह रखते हैं वे अमावस्या के दिन पीली त्रिकोण पताका भगवान विष्णु के मंदिर में लगाएं, इससे आय के स्रोत बनने लगेंगे।
मार्गशीर्ष अमावस्या पर गंगा स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है, ये माना जाता है कि इस दिन अगर कोई गंगा स्नान करता है तो उस व्यक्ति की कुंडली में अगर कोई दोष हो तो वो दोष दूर हो जाते हैं।
कहीं आपकी तरक्की की राह में भी तो बाधाएं उत्पन्न नहीं कर रहीं राशि अनुसार आपके अंदर की ये कमियां
अमावस्या के दिन शनि देव को काली वस्तुओं के साथ ही सरसों का तेल और नीला पुष्प अर्पित करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर व्यक्ति की मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं।
अगर आप अपने जीवन में शांति और सुकून चाहते हैं तो अमावस्या के दिन शनिमंदिर मे जाकर ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसंभुतं नमामि शनैश्चरम मंत्र का एक माला करें।
( ये सभी जानकारियां शास्त्रों और ग्रंथों में वर्णित हैं, लेकिन इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेष पंडित या ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले लें। )
कहीं आपकी तरक्की की राह में भी तो बाधाएं उत्पन्न नहीं कर रहीं राशि अनुसार आपके अंदर की ये कमियां
भूत-प्रेत का साया होने पर व्यक्ति को अपने हाथ में रखनी चाहिए ये चीज, आत्माएं नहीं पहुंचा सकती नुकसान
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures