आज का राशिफल

Samachar Jagat | Tuesday, 30 Aug 2016 10:22:32 AM
today's Horoscope

मंगलवार का दिन बजरंगबली का दिन माना जाता है। इस दिन बजरंगबली की सच्ची श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने पर वे अपने भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं। आइए जानते हैं आज किस राशि के जातकों का दिन रहेगा मंगलकारी....

मेष :-

सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी, आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। मन नियंत्रित कर दायित्वों की पूर्ति करेंगे, स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे।

क्यों दिया जाता है अर्ध्य आइए जानिए इस बारे में..

वृष :-

पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा, प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा। सामाजिक संबंधों में व्यस्तता बढ़ेगी, कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
 
मिथुन :-

अपने अंदर कुछ नए उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे, सभी इच्छाओं को साकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें, विरोधियों की सक्रियता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी।

कर्क :-

कार्यों में रुकावटें आएंगी, ठोस निर्णय लेना पड़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा, व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।

सिंह :-

बुद्धिमत्ता से समस्या का समाधान होगा, पारिवारिक एकता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। धनार्जन के योग बन रहे हैं। मर्यादा व पद का ख्याल रखते हुए उच्छृंखल मन पर नियंत्रण रखें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।

कन्या :-

पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी, आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा, कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।

काले घोड़े की नाल और उससे जुड़ी कुछ रोचक तथ्य जो नहीं जानते होंगें आप?

तुला :-

स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी होगी, गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। निराशावादी विचार योजनाओ की सार्थकता में बाधक हैं, एक साथ कई चिंताओं से मन ग्रसित होगा। अभिभावको एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होती हुई नजर आएंगी।

वृश्चिक:-

स्वभाव में नीरसता रहेगी, शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा।

धनु :-

प्रॉपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से परेशानी होगी, नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।

मकर :-

गलती स्वीकारकर संबंधों में क्षमा याचक बनें, कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।

कुंभ :-

पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी, मन विचारों से ग्रस्त रहेगा। नए उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे, कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी काम समय से पूर्ण करें।

मीन :-

नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी, लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने की संभावना है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.