इस राशि के जातकों को आज हो सकती है आकस्मिक धन की प्राप्ति

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 09:44:16 AM
Today the natives of this sign can be achieved godsend

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस समय शनि अपने सबसे बड़े शत्रु मंगल के घर वृश्चिक में बैठकर अजीबोगरीब हालात पैदा कर रहा है। वहीं पर बृहस्पति अपने वैचारिक विरोधी बुध के घर कन्या में बैठकर आम जनता को बेचैन कर रहा है। राहु अपने कट्टर शत्रु सूर्य की सिंह राशि से चिढ़ा हुआ है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ रहा है। ऐसे में आज आपका दिन कैसा रहेगा आइए बताते हैं इसके बारे में....

मेष :-

इस राशि के जातकों की लोगों में साख कायम होगी, लोग उदारता का लाभ उठाएंगे।

वृष :-

इस राशि के जातकों की आर्थिक विषमता दूर होगी, सोच कर इन्वेस्टमेंट करें।

मिथुन :-

इस राशि के जातकों को रिलेशनशिप में समस्या रहेगी, असंतुष्ट रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे।

कर्क :-

इस राशि के जातकों को पारिवारिक लाभ मिलेगा, आकस्मिक धन प्राप्ति होगी, व्यापारियों को लाभ होगा।

सिंह :-

इस राशि के जातकों का अधिकारी सहयोग करेंगे, भावनाओं पर संयम बनाएं।

कन्या :-

इस राशि के जातक परिचित का सहयोग करेंगे, अधिकारी वर्ग से विवाद होने की संभावना है।

अगर आपके घर का मेन गेट है इस दिशा में तो उठानी पड़ेंगी परेशानियां

तुला :-

इस राशि के जातकों के मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी, आलोचना होने के योग हैं।

वृश्चिक :-

इस राशि के जातक जो अभी तक सिंगल हैं उन्हें पार्टनर मिलेगा, सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी।

धनु :-

इस राशि के जातकों के निजी संबंधों में प्रगति होगी, दोपहर बाद पेंडिंग काम पूरे होंगे।

मकर :-

इस राशि के जातकों के मन में व्यवसाय से संबंधित नए-नए विचार आएंगे, साहित्य में सृजनात्मकता आएगी।

कुंभ :-

इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा, यात्रा सुखद रहेगी, रिश्तों में अहंकार न लाएं अन्यथा निजी जीवन में समस्याएं आएंगी।

युवावस्था में किए गए इन कार्यों की वजह से व्यक्ति को अंतिम समय में होती है पीड़ा

मीन :-

इस राशि के जातकों को व्यवसाय में पार्टनर्शिप लाभ देगी, दांपत्य जीवन में निकटता रहेगी।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

सुबह के नाश्ते में बनाएं पनीर के पकोड़े

डिनर में बनाएं तंदूरी गोभी

सिंधी दाल

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.