शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों को आज मिलेगा पुराने विवादों से छुटकारा

Samachar Jagat | Saturday, 24 Sep 2016 07:00:03 AM
Today the natives of this sign will get rid of old disputes

शनि देव न्याय के देवता हैं, मनुष्य द्वारा किए गए पापों का दंड शनि देव ही देते हैं। शनि देव की आराधना करने से गृह क्लेश समाप्त हो जाता है तथा घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इनकी उपासना से कार्यों में आने वाली दिक्कतें खत्म हो जाती हैं। शनिवार के दिन शनिदेव कैसे करेंगे सभी राशियों को प्रभावित आइए जानते हैं इसके बारे में........

मेष :-

आज मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य नरम रहेगा, लेने-देन में सावधानी रखें, धोखा खा सकते हैं।

वृष :-

वृष राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके चलते थकान महसूस करेंगे।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातकों को आज सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, आज आपका पूरा दिन उत्साह में व्यतीत होगा।

कर्क :-

शनिदेव की कृपा से कर्क राशि के जातक आज पुराने विवाद हल होने से अपने आप को हल्का महसूस करेंगे, वहीं कार्यक्षेत्र में अधिक श्रम से शारीरिक थकान रहेगी।

जानिए! व्यवसाय के अनुसार आपके लिए कौनसा रत्न है शुभ

सिंह :-

शनिदेव की कृपा से आज सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, विरोधी कमजोर होंगे।

कन्या :-

शनिदेव की कृपा से कन्या राशि के जातकों के लिए आज पदोन्नति के आसार बन रहे हैं, आय में वृद्धि भी हो सकती है।

तुला :-

तुला राशि के जातकों को आज किए गए कार्यों का पूरा लाभ मिलेगा, आज आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातक जिनकी अभी तक नौकरी नहीं लगी है वे अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे, मित्रों के असहयोग से निराश होंगे।

धनु :-

धनु राशि के जातकों की व्यावसायिक समस्या का आज समाधान होगा, परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।  

क्या आप जानते है रुद्राक्ष की उत्पति से जुड़े इस रहस्य के बारे में ?

मकर :-

शनिदेव की कृपा से मकर राशि के जातकों को आज धन लाभ हो सकता है, रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातक स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे, वहीं आपकी कार्यशैली आपके लिए लाभकारी साबित होगी।

मीन :-

मीन राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.