आज सूर्य कर रहा है उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Samachar Jagat | Sunday, 25 Sep 2016 07:00:03 AM
Uttara Falguni constellation the sun is entering today, Know How about your day

रविवार का दिन होता है मौज-मस्ती और आराम का दिन, कामकाजी लोगों को तो रविवार का बेसब्री से इंतजार होता है। इसके बाद भी कई बार ग्रहों के प्रभाव से रविवार के दिन भी आराम न मिलने से थकान महसूस होती है। आज सूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है ऐसे में इसके प्रभाव से आपका संडे कैसा बीतेगा, आइए आपको बताते हैं इसके बारे में......

मेष :-

मेष राशि के जातक आज किसी आवश्यक कार्य में व्यस्त रहेंगे, किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बन सकता है।

वृष :-

वृष राशि के जातकों का आज का पूरा दिन आराम व सुकून से बीतेगा, मनोरंजन व ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में नई जानकारी हासिल करेंगे।

जानिए क्यों मकान की नींव में सर्प और कलश को गाड़ा जाता है ?

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक आज छुट्टी होने के बावजूद व्यस्त रहेंगे, ग्रह नक्षत्र लाभ के योग बना रहे हैं।

कर्क :-

कर्क राशि के जातक आज परिवार संग बाहर घूमने या खरीदारी का प्लान बना सकते हैं, ऐसे में अनावश्यक खर्च होगा।  

सिंह :-

सिंह राशि के जातक रविवार का दिन होने के बाद भी आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, मेहमान या उपयोगी व्यक्ति से सम्पर्क होगा।

कन्या :-

कन्या राशि के जातक आज बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं, पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

तुला :-

तुला राशि के जातक आज पूरे दिन काम में व्यस्त रहेंगे, पूरा दिन व्यस्त रहने के कारण थकान भी महसूस करेंगे।

वृश्चिक :-

इस राशि के जातकों का आज पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ सकता है, कार्यों को सफलतापूर्वक निपटाएंगे।

इन प्रसिध्द तीर्थ स्थानों पर श्राध्द करनें से पितरों को मिलता है मोक्ष

धनु :-

धनु राशि के जातकों का पूरा दिन मौज-मस्ती और खाने-पीने में व्यतीत होगा, दोपहर बाद बाजार या मॉल जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

मकर :-

मकर राशि के जातक अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, समय की कमी के बावजूद छुटटी का आनन्द लेंगे।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातक आज घरेलू उपकरण के रखरखाव में व्यस्त रहेंगे, शाम के समय कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मीन :-

मीन राशि के जातकों की छुट्टी परिवार के साथ बीतेगी, किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.