अब घर बना सकते है बियर इस मशीन से, वो भी बिलकुल सस्ती 

Samachar Jagat | Tuesday, 30 Aug 2016 12:45:07 PM
beer machine for home made beer available online

जैसे कई लोग बाहर की बजाए घर का खाना पसंद करते हैं वैसे ही अगर बियर के मामले में हो जाए तो कैसा रहे। जी हां, हम बात कर रहे हैं घर पर ही बियर बनाने वाली मशीन की। यह मशीन आपको घर पर ही पसंदीदा बियर बनाकर देगी, वो भी बहुत ही कम कीमत में।

क्या आप जानते है वाईफाई का पासवर्ड बदलना क्यूं जरुरी होता है?
अब घर बना सकते है बियर इस मशीन से, वो भी बिलकुल सस्ती 

ऐसे बनेगी घर पर बियर
अमरीकी स्टार्टअप कंपनी दी बियर मशीन ने इस खास मशीन को बनाया है जिससे घर पर ही पसंदीदा बियर बनाई जा सकती है।
27 रूपए से कम में बनेगी एक ग्लास बियर
यह मशीन बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इससे एक ग्लास बियर 40 सेंट्स से भी कम यानी 26.89 रूपए में एक ग्लास बियर बनती है। ऐसे देखा जाए तो यह मार्केट में मिलने वाली बियर से काफी सस्ती पड़ती है।

रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने 80 फीसदी तक कम किए अपने डेटा पैक

क्या है इसकी कीमत
दी बियर मशीन की कीमत 89 डॉलर (लगभग 6040 रूपए) है। इस मशीन के साथ खास बियर मिक्स भी आता है जिससे बियर बनाई जाती है। इसके अलावा कंपनी ने अलग-अलग बियर मिक्स वेरिएंट्स भी जारी किए हैं जिनमें से आप अपनी पसंद का मिक्स ले सकते हैं। 
यहां मिलेगी
बियर बनाने वाली मशीन को इसकी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी मंगवा सकते हैं। इसके अलावा यह ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल अमेजन पर भी उपलब्ध है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.