घरेलू रद्दी से ऐसे बनाएं सुन्दर क्राफ्ट

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 10:32:16 AM
Created beautiful crafts like this from household trash

क्या आप यह सोच रहे हैं कि घर में ना इस्तमाल होने वाले कुछ सामान को कैसे छांटा जाए? आपको इन उपायों का इस्तमाल करना चाहिए और उस सामान को इस्तमाल में लाना चाहिए।

क्या आपके घर में कई ना इस्तमाल होनी वाले वस्तु रखे हैं? क्या आप इनसे छुटकारा चाहते हैं? इनको हटाने से पहले यह $जरूर सोचें कि क्या आप इनका सही इस्तमाल कर सकते हैं।

इस आर्टिकल से आपको यह पता चलेगा कि आप उन बेकार ची$जों से भी कितने काम के और सुन्दर वस्तु बना सकते हैं। यहाँ पर कुछ आसान और सुन्दर क्राफ्ट आईडिया बताये गए हैं जो आप खुद भी बना सकते हैं और बच्चों से भी बनवा सकते हैं।

इन आईडिया से ना सिर्फ आपके घर का कचड़ा सही इस्तमाल में आएगा, आपके घर आने वाले मेहमान भी प्रभावित हुई बिना नहीं रह पाएंगे।

पुराने बोतल - क्या आप अपने स्टोर रूम में रखे इन पुराने बोतल को फेंकने वाले हैं? रुकिए आप इनका अच्छा इस्तमाल कर सकते हैं। पुराने बियर, शराब या स्पिरिट के बोतल को इकठ्ठा कर आप इन्हें पेंट कर सकते हैं और इनमें रस्सी बाँध कर आप इन्हें कैंडल होल्डर या घर में सजावट कर सकते हैं।

पुराने सीडी - क्या आपके ड्रावर में कई समय से पुराने सीडी पड़े हैं? इन्हें इकठ्ठा करें और आप इनसे कोस्टर, शीशे का फ्रेम (सीडी को तोडक़र शीशे के बॉर्डर पर चिपकाकर) आदि बना सकते हैं।

पुराने बेङ्क्षकग शीट -क्या आपने नयी बेङ्क्षकग शीट खरीदी है? पुरानी वाली फेंकने से पहले यह आईडिया लगाएं कि कैसे इसे इस्तमाल में लाया जा सके। बेङ्क्षकग शीट का इस्तमाल कर आप मैग्नेटिक स्टिक नोट तक बना सकते हैं। इनसे आप सजीले सॄवग ट्रे, ज्वेलरी और मेकअप आइटम होल्डर भी बना सकते हैं।

पुराने वाइन कॉर्क - पुराने वाइन कॉर्क को इकठ्ठा कर इनसे सुन्दर पिक्चर फ्रेम बनाएं। आपको चाहिए रंग, ब्रश, अधूरा लकड़ी का फ्रेम, वाइन कॉर्क और चिपकाने के लिए ग्लू। फ्रेम को अपने हिसाब से कलर कर लें और इसे सूखने दें। हर कॉर्क को एक चौथाई भाग में काट लें और इन्हें हर रंग में रंग लें। इन्हें भी सूखने दें। फ्रेम के किनारों पर कॉर्क को ग्लू की मदद से चिपकाएं। आप कॉर्क को अपनी पसंद के पैटर्न में चिपका सकते हैं।

पुराने सोडा कैन - पुराने सोडा कैन को ना फेंके बल्कि अपने बच्चों को इनसे क्राफ्ट बनाने को कहें। इससे पेंसिल या पेन होल्डर बन सकता है। सबसे पहले कैन को अच्छी तरह से धो लें और सूखने दें। कैन के ऊपरी हिस्से को अच्छी तरह से काट लें। अब इसमें आप अपने पेन और पेंसिल रख सकते हैं। आप कैन को अपनी पसंद के स्टीकर से सजा सकते हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.