जाड़े में मसाज से पाएं रूखी त्वचा से छुटकारा

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 10:26:23 AM
Get rid of dry skin in the winter of massages

जाड़े के मौसम में त्वचा रूखी होने लगती है। तापमान में ठंडक के कारण त्वचा में पानी और पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। कई बार सूखी त्वचा की वजह से त्वचा पर बारीक धारियां और झुर्रिया  भी नजर आने लगती हैं। लेकिन थोड़ी से देखभाल से आप रूखी त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं। मॉश्चराइजर लगाना तो इसका विकल्प है ही लेकिन बॉडी मसाज से भी आप अपनी त्वचा के रूखेपन से निजात पा सकते हैं।  

ऑयल मसाज : ठंड में मांसपेशियों और हड्डियों के जोडों में अकडऩ हो जाती है। ऑयल मसाज से मांसपेशियों और हड्डियों के जोडों को गति मिलती है, जो शरीर के लिए लाभदायक होती है। मसाज के बाद स्टीम लेना भी अच्छा रहता है। स्टीम से ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है। इस स्वीडिश मसाज भी कहा जाता है। इसमें तिल और सनफ्लॉवर के तेल का प्रयोग कर मसाज की जाती है। 

हॉट स्टोन मसाज : इसमें लावा से निकले पत्थर का प्रयोग कर मसाज की जाती है। इस पत्थर में हीट अधिक देर तक रहती है, जिसके प्रयोग से सर्दियों में मसाज करने पर जोड़ों को काफी राहत मिलती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.