रोज करें जीभ साफ नहीं तो हो सकते है परेशान

Samachar Jagat | Friday, 28 Apr 2017 08:26:58 AM
Make tongue clean

इन्टरनेट डेस्क। आपने देखा होगा कि अक्सर अधिकतर लोग सुबह उठकर दांत तो साफ करते है। लेकिन जीभ को साफ नहीं करते है। अक्सर लोग सोचते है कि जीभ साफ नहीं करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन आज आपको बताएंगे कि अगर आपकी जीभ गंदी रहती है तो आप कई तरह की बीमारियों से परेशान हो सकते है। 

  • रोज जीभ साफ ना करने की वजह से और बैक्टीरिया स्वाद ग्रंथी पर प्रभाव डालता है। ऐसे में आपको किसी भी चीज का स्वाद नहीं आता।
  • जीभ साफ नहीं करने की वजह से भी मुंह में छालों की समस्या बार-बार सामने आती है जिसमें आपको दर्द भी सहना पड़ सकता है।
  • अगर आप जीभ रोज साफ नहीं करते है तो आपके दांत कमजोर होकर समय से पहले गिर सकते है। वजह यह है कि जीभ साफ नहीं होने के कारण बैक्टीरियां के कारण दांत और मसूड़ें कमजोर हो जाते है। अगर आपको काफी समय तक ब्रश करना पसंद है तो भी यह समस्या हो सकती है। 
  • आपने देखा होगा कि ब्रश करते समय मुंह से खून आने लगता है तो लोग उसको अनदेखा कर देते हैं। मसूड़ों से ये खून जीभ साफ ना करने पर भी आता है। 


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.