स्किन ही नहीं बल्कि ऊनी कपड़ों की भी सर्दियों में ऐसे करें देखभाल

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 11:10:30 AM
Skin care that not only do the woolens

सर्दी का मौसम आते ही स्किन की देखरेख को लेकर अक्सर लोग ज्यादा सजग हो जाते है। लेकिन उसी के साथ इस मौसम में पहनें जानें वाले ऊनी कपड़ों की देखरेख भी जरुरी है। यदि इनकी देखरेख अच्छी तरह से नहीं की जाए तो इनके आकार और रंग को लेकर बदलाव साफ देखनें को मिलेगा। जो कि कुछ समय बाद ही पहनने जैसा नहीं रहता।

ऐसे में ये आवश्यक हो जाता है कि ऊनी कपड़ो की अच्छी तरह से देखरेख की जाए। ताकि ऊनी कपड़ें अधिक समय तक चले। इसलिए कुछ टिप्स अपनाकर आप इनकी देखरेख आसानी से कर सकती है। तो आइए जानते है कुछ ऐसे टिप्स के बारे में।

Read also: ये है कुछ ऐसे चाय जिसे पीने के लिए आपकेा बेचना पड़ सकता है अपना घर

= ऊनी कपड़ो को खरीदनें से पहले ही इसके लेबल पर अच्छी तरह से जांच ले कि इसे किस तरह की धुलाई की आवश्यकता है। धोनें से पहले ही इस बात का अवश्य ध्यान रखे। अगर ऊनी कपड़े पर लिखा है- `ड्राई क्लीन ओनली’ तो उसे कपड़े को घर पर कभी भी साफ न  करें।

= ऊनी कपड़ो को धोने से पहले ब्रश से अच्छी तरह से साफ कर लें। धोते समय इसे उलटा कर लें।  इसकी धुलाई में उसी पउडर का इस्तेमाल करें जो बाजार में ऊनी कपड़ो के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि बेबी शैंपू या सामान्य शैंपू भी ऊनी कपड़ों के लिए इस्तेमाल  कर सकते हैं।

Read also: कुछ ऐसे बनाएं अपनी शादी को यादगार...

= ऊनी कपड़े को रोज धोने से बचे। ऊनी कपड़ों की लाइफ बढ़ाना चाहते हैं, तो उसे धोने की जरूरत हो, तभी धोएं। हर इस्तेमाल के बाद हवा में फैलाने भर से भी ऊनी कपड़े हाइजीन फ्री हो जाते हैं। हर यूज के बाद वुलेन कपड़ों को मुलायम ब्रश से झाड़ना न भूलें। ऐसा करके  आप वुलेन कपड़ों को कई बार पहन सकते हैं।

Read more: तो शादी को लेकर लड़कियां अक्सर ये सोचती है...

जाने! लड़को की पहली पसन्द 'Bad Girls' क्यूँ होती है....

अगर आपको भी सताते है डरावने सपने, तो हो सकते है ये कारण...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.