सावन की फुहारों में छाया लहरिया पैटर्न,  इन दिनों मॉडर्न रूप में

Samachar Jagat | Wednesday, 27 Jul 2016 12:08:49 PM
trend rajasthani lahariya Fusion striped shadows, these patterns in fashion

सावन की फुहारें या त्यौहारों पर कुछ ट्रैडीशनल पहनने की चाह हो तो लहरिया पहन कर अलग अंदाज में नजर आएं। इसे आप साड़ी, सूट या लहंगे किसी भी स्टाइल में पहन सकती हैं। राजस्थान की प्रसिद्ध पोशाकों में से एक है लहरिया, लहरों की तरह से लहराते हुए दिखने के कारण ही इसे लहरिया कहा जाता है। लहरिया प्रिंट को टाई एंड डाई की मदद से बनाया जाता है। यह प्रिंट शिफॉन, जॉर्जैट, कॉटन, क्रेप, सिल्क और खादी पर भी बनाया जा सकता है।

आम तौर पर साड़ी में दिखने वाला लहरिया पैटर्न इन दिनों मॉडर्न रूप में नजर आ रहा है। यह पैटर्न सलवार सूट से लेकर फैशन एक्सैसरीज इत्यादि में भी  अपनी मौजूदगी दिखा रहा है।

एथनिक लुक के लिए

वैसे तो लहरिया आप हर मौसम में पहन सकती हैं लेकिन इसे सावन में खास तौर से तीज और राखी के त्यौहार पर राजस्थान में विशेष रूप से पहना जाता है। एथनिक लुक के लिए लहरिया बहुत अच्छा ऑप्शन है। मार्कीट में लहरिया पैटर्न सलवार सूट की वैरायटीज काफी देखने को मिल रही है। इसे आप पटियाला सूट या पायजामी सूट के तौर पर तो पहन ही सकती हैं, इसके अलावा लहरिया पैटर्न लहंगों में भी पसंद किया जा रहा है जिस पर गोटा पत्ती से लेकर मिरर वर्क तक किया जाता है। इसके अलावा कौडिय़ों की डिजाइनिंग भी इसे खूबसूरत बनाती है। इन दिनों ब्राइट के अलावा नियोन कलर भी फैशन में हिट हैं। इस सीजन में मार्कीट में लहरिया साडिय़ों की खास रौनक देखी जा सकती है।

कलरफुल थ्रैड ज्यूलरी

थ्रैड ज्यूलरी में भी लहरिया क्रिएशन ट्राई किया जा सकता है। बैंगल्स के अलावा यह पैटर्न फैब्रिक नैकलेस में भी देखा जा सकता है।

ट्रैंडी फुटवियर्स
मानसून में ब्राइट कलर्स की फुट वियर्स पसंद की जाती हैं। इनमें ब्राइटनैस लाने के लिए लहरिया क्रिएशन देखा जा रहा है, जो इन फुटवियर्स को यूनीक लुक दे रहा है। यह एथनिक वियर के साथ कैरी की जा सकती है।

पटियाला सलवार विद कुर्ती
चूड़ीदार की जगह इस सीजन में धोती स्टाइल सलवार और पटियाला सलवार को पसंद किया जा रहा है। अलग अंदाज के लिए सलवार के साथ का दुपट्टा एवं प्लेन कुर्ती कैरी करें।

लहरिया कुर्तों में गोटा पत्ती का वर्क खास तौर से पसंद किया जा रहा है, जिसे आप प्लेन सलवार या लैगिंग के साथ पहन सकती हैं। यही नहीं प्लेन सूट के साथ लहरिया दुपट्टा भी आपको एक अलग अंदाज दिलाएगा।

लांग स्कर्ट का जादू

लांग स्कट्र्स में लहरिया पैटर्न के नई डिजाइन की बहार है, इसके साथ प्लेन गोटा वर्क या बीड्स वाला कुर्ता पहनें, पारंपरिक टच देने के लिए आप मैचिंग दुपट्टा भी ले सकती हैं जो त्यौहार पर लहंगे का लुक देगा।

इसके अलावा आप लांग लहरिया स्कट्रस के साथ टी-शर्ट और शॉर्ट-शर्ट को भी कैरी कर सकती हैं। कॉटन के साथ जॉर्जैट और शिफॉन फैब्रिक में भी यह स्कर्ट ली जा सकती है।

बैग्स में लहरिया का जादू

राजस्थान का लहरिया कल्चर अब अन्य शहरों की युवतियों के बैग्स पर भी नजर आने लगा है। इन दिनों कॉटन और कैनवस से बने लांग बैग्स पर लहरिया प्रिंट काफी चलन में हैं, इनमें आप जरूरत का सारा सामान रख सकती हैं।

हेयर एक्सैसरीज में लहरिया का जादू

बच्चे और बड़ी लड़कियों के लिए इन दिनों मार्कीट में हेयर एक्सैसरीज की भी खासी रेंज अवेलेबल है, जिनमें लहरिया ने अपना जादू बिखेरा है। हेयर बैंड्स, हेयर क्लिप्स और हेयर स्कार्फ  में इनका जादू खूब रंग जमा रहा है।

पार्टी थीम में लहरिया

सावन में मनाई जाने वाली पार्टियों की थीम भी लहरिया ही रखी जाती है। चाहे वह बर्थ डे पार्टी हो या किटी पार्टी। किसी भी अंदाज में लहरिया को अपने स्टाइल का हिस्सा बना कर आप लहरिया क्वीन का खिताब हासिल कर सकती हैं।

बॉलीवुड में भी इसका जादू

लहरिया केवल राजस्थान में ही नहीं भारत के साथ-साथ विदेशों में भी पहना जाने लगा है। लहरिया को अब बॉलीवुड हॉटीज भी पसंद करने लगी हैं। शिल्पा शैट्टी और ऐश्वर्या राय बच्चन को तो कई बार लहरिया पहने देखा गया है।  फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में आलिया भट्ट ने भी इसे पटियाला सूट के रूप में पहना है तथा उसके इस अंदाज को युवतियों ने बेहद पसंद भी किया है।

लहरिया विद बंधेज 

साडिय़ों की तरह लहरिया में भी हाफ डिजाइन हिट है। बंधेज और लहरिया का कॉम्बिनेशन साड़ी को ट्रेडिशनल लुक देता है। इसमें कूल कलर्स देखे जा सकते हैं। लहरिया को बंधेज के अलावा दूसरे प्रिंट्स के साथ भी मैच किया जा रहा है। जिस तरह दूसरी साडिय़ों में हाफ- हाफ डिजाइन पसंद की जा रही हैं, उसी तरह लहरिया में भी हाफ डिजाइन हिट है। 

गोल्डन बॉर्डर 

जिन महिलाओं को हैवी वर्क पसंद नही है, उनके लिए सिम्पल बॉर्डर को लेकर शानदार ऑप्शंस हैं। सिम्पल गोल्डन बॉर्डर का प्योर शिफॉन और जॉर्जट लहरिया अट्रैक्टिव लुक देते हैं। ये कैरी करने में भी बेहद आरामदायक होते हैं। सॉफ्ट फैब्रिक की साडिय़ों पर नए कलर्स का एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है, जिसमें ट्रेडिशनल विद् नियोन कलर्स भी शामिल है। 

गोटा पत्ती वर्क 

जयपुर का खास वर्क गोटा पत्ती महिलाओं की फस्र्ट प्रायोरिटी में रहा है। ऐसे में लहरिया कैसे पीछे रह सकता है। ट्रेडिशनल टच देने के लिए लहरिया विद् गोटा पत्ती वर्क की डिमांड है। इनमें पचरंगा, मोठड़ा और डबल धारी पैटर्न काफी पसंद किए जा रहे हैं। साव न के साथ इनकी मांग बढ़ेगी।

फॉर ट्रेडिशनल टच

मैरिड वीमन ही नहीं, गल्र्स में भी लहरिया का खासा क्रेज है। इसीलिए मार्केट में लहरिया सूट और कुर्ती का काफी कलेक्शन अवेलेबल है। इसमें शिफॉन, कॉटन, जॉर्जट और कोटा डोरिया फैब्रिक हिट हैं। गल्र्स को देखते हुए सॉफ्ट कलर ज्यादा यूज में आ रहे हैं। दूसरी ओर, सूट को हैवी लुक देने के लिए गोटा पत्ती वर्क भी किया जा रहा है। चंदेरी और कॉटन फैब्रिक पर गोटा पत्ती की डिमांड सबसे ज्यादा है। ऑनलाइन मार्केट में भी इनकी जोरों पर बिक्री हो रही है।  

मल्टी कलर में उपलब्ध

अधिकतर लहरिया में दो रंगों का प्रयोग किया जाता है लेकिन बढ़ती डिमांड और बदलते फैशन ट्रैंड के कारण इसे अब मल्टी कलर में भी बनाया जाने लगा है। सो आप अपनी पसंद के अनुरूप इसे चुन सकती हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.