कहीं फैशन के चक्कर में आप गलती तो नही कर रही ?

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 01:43:04 PM
wrong fashion

फैशन को हमसब फॉलो करते है, क्योंकि फैशन में रहना फैशन करना हम सब को अच्छा लगता है। आजकल के यंग लोगो को नई चीज़ें ट्राय करना बहुत पसंद है। वे बिना सोचे समझे कोई भी फैशन अपनाने लग जाते है,

खासकर फिल्म स्टार को देख कर यंग लड़के लड़कियां बिना सोचे समझे कुछ पहन लेते है, लेकिन उन्हें नहीं पता होता की, गलत फैशन कितना बुरा असर डालती है। 


स्किन टाइट जीन्स को अवॉयड करे - 


स्किन टाइट जींस देखने में अट्रेक्टिव लगती हैं, लेकिन इसकी वजह से पैरों की नसों पर दबाव पड़ता है। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं कि इस जींस की वजह से उन्हें अस्पताल तक में भर्ती होना पड़ा है। 

सर्विकल पेन भी हो सकता है -


स्टाइलिश बैग्स से अक्सर स्टाइल के चक्क में लड़कियां ऐसे बैग्स रखती है जिसमें काफी मात्रा में सामान रखा जा सकता है। जरूरत के वक्त इसमें सामान तो रख लिया जाता है। लेकिन ज्यादातर देर तक इन्हें कंधे पर लटकाने की वजह से सरवाइकल पेन हो सकता है। 


स्ट्रेट स्कर्ट भी कुछ हद्द तक सही नही -


कॉर्पोरेट ऑफिसों में अक्सर गल्र्स स्ट्रेट स्कर्ट पहनती हैं। देखने में तो ये अच्छी लगती हैं लेकिन टाइट होने की वजह से ये मूवमेंट को रोकती हैं और इससे मसल्स में पेन होने की आशंका बढ जाती है। इससे कमरदर्द और स्लिप डिस्क की समस्या होती है। 


हाई हील्स को कहें बाई -


जी, हां हाई हील्स को लेकर यही स्थिति है कि हर आउटफिट पर ये जचती तो खूब है लेकिन इससे ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से नहीं हो पाता। वहीं फ्लिप फ्लॉप की वजह से एड़ी में भी दर्द रहने लगता है

read more :

गर्भवती महिला के कमरे में इन चीजों को रखना होता है शुभ

गायत्री मंत्र का नित्य एक माला जाप करने से बढ़ती है बुद्धि

नवग्रहों की शांति के लिए घर में रखें ये पौधा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.