श्रीलंका की कोर्ट ने तमिलनाडु के 11 मछुआरों की रिमांड बढ़ाई

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 12:50:47 PM
11 Tamil Nadu fishermen by Sri Lankan court remand extended

रामेश्वरम/तमिलनाडु। श्रीलंका की एक कोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु के उन 11 मछुआरों की रिमांड नौ दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी जिन्हें कथित तौर पर वहां के जलक्षेत्र में मछली पकडऩे के कारण गिरफ्तार किया गया था।

रामेश्वरम के मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी सेसुराज ने बताया कि श्रीलंका की उरकावाथुराई अदालत ने मछुआरों की न्यायिक हिरासत नौ दिसंबर तक बढ़ा दी है।

इस तटीय शहर के 11 मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था। ये लोग नेदूनतीवू क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। उन्हें यालपनाम जेल में रखा गया है। नौसेना अधिकारियों ने उनकी दो मशीनीकृत नौकाओं को भी कब्जे में ले लिया हैैैै।भाषा

फैशन की दुनिया में कहर बरसा रही है ये 'वजाइना ड्रेस'

मनपसंद वर चुनने के लिए स्वयंवर तो अपने सुना होगा लेकिन यहाँ है कुछ अलग ही परम्परा 

ज्यादा ब्वॉयफ्रेंड वाली लडकिया हो जाती है ज्यादा मोटी, जाने वजह ? 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.