उत्तरप्रदेश में किशोरी को अगवा करने के बाद दुष्कर्म

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 01:08:38 AM
16 year old girl abducted, rape in Uttar Pradesh

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्वनगर जिले के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-48 से अगवा हुई किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया और उसे अगवा करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने बताया है कि उसने किशोरी के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करा रही है।

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र भड़ाना ने बताया कि सेक्टर-48 में रहने वाली 16 वर्षीय संध्या (काल्पनिक नाम) को अर्जुन नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने एक सूचना के आधार पर किशोरी को अगवा करने वाले अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अगवा किशोरी संध्या को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि किशोरी का बयान कोर्ट में भी दर्ज कराया जाएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.