इस वर्ष अब तक तक 229 किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आए

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 03:57:26 AM
229 farmer suicides reported by 4 states so far in 2016

नई दिल्ली। कृषि संबंधी कारणों से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पंजाब जैसे चार राज्यों में वर्ष 2016 में अभी तक किसानों की आत्महत्या के कम से कम 229 मामले प्रकाश में आए हैं।

कृषि राज्यमंत्री पुरषोत्तम रूपाला ने एक प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा को बताया कि कृषि कारणों से आत्महत्या करने वालों की संख्या प्रदेशों से प्राप्त रिपोर्ट पर आधारित है जहां कर्नाटक में 81 किसानों ने आत्महत्या की है।

आंकड़ों में दर्शाया गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2016 में अभी तक 57 ऐसी घटनाओं की खबर दी है जबकि ऐसी घटनाएं पंजाब में 56 और आंध्र प्रदेश में 35 हुई हैं।

वर्ष 2015 में महाराष्ट्र सरकार ने कृषि संबंधी कारणों से प्रदेश में 1,841 ऐसे मामलों की खबर दी थी जिसके बाद कर्नाटक में ऐसी 922, पंजाब में 449 और आंध्र प्रदेश में ऐसी 94 घटनाएं हुई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.