पाकिस्तानी गोलीबारी में 3 जवान शहीद, क्षत-विक्षत मिला एक सैनिक का शव

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 07:25:16 AM
3 soldiers martyr in the Pakistani shootout had mutilated the body of a soldier

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए। इनमें से एक जवान का शव सरकटी अवस्था में मिला। शहीद भारतीय जवान के शव को क्षत-विक्षत करने की एक महीने के अंदर यह दूसरी घटना है। भारतीय सेना ने इसे पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर ऐक्शन टीम की हरकत बताया है। यह घटना नियंत्रण रेखा के माछिल सेक्टर की है, जो कुपवाड़ा जिले में भारत व पाकिस्तान को विभाजित करता है। भारतीय सेना ने यह भी कहा है कि पाकिस्तानी सेना की इस बर्बर और कायराना हरकत का बदला लिया जाएगा। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों से इनकार किया है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को पूरी घटना से अवगत कराया है।
अधिकारियों ने कहा, भारतीय जवान के शव को क्षत-विक्षत करने की कायराना हरकत बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) का किया धरा है, जिसे पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों व अपने सैनिकों के सहयोग से अंजाम दिया है।
उत्तरी कमान ने ट्वीट किया, माछिल में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी में तीन जवान शहीद हो गए। एक जवान के शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया। इस कायराना हरकत के लिए (पाकिस्तान को) बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एम. नफीस जकारिया ने पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सैनिक का सिर काटने की घटना से इनकार किया है।
जकारिया ने ट्वीट किया, पाकिस्तान भारतीय मीडिया में आई उन झूठी और आधारहीन खबरों का खंडन करता है जिसमें नियंत्रण रेखा पर एक भारतीय सैनिक का सिर काटने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, यह खबरें गढ़ी हुई हैं और पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश है। घटना पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार से सवाल किया है कि अब वे आगे क्या करने वाले हैं।
कांग्रेस नेता मनीष तेवारी ने कहा, अगर हमारे सैनिकों की इतनी निर्मम तरीके से हत्या की जा रही है तो इसके लिए सीधे-सीधे सरकार जिम्मेदार है। इस



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.