Road Accident : बुलन्दशहर में बस पलटने से 40 यात्री घायल

Samachar Jagat | Sunday, 25 Sep 2016 03:28:28 AM
40 injured as bus overturns in bulandshahr

बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद क्षेत्र में आज दिल्ली से बदायूं जा रही राज्य सडक परिवहन निगम की बस के पलट जाने से 40 यात्री घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली से बदायूं जा रही राज्य सडक परिवहन निगम की बस बिलसूरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम साढे सात बजे चालक की लापरवाही से अचानक पलट गयी। 

हादसे में बस में सवार 40 यात्री घायल हो गये। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जिनमें दस की हालत गम्भीर बतायी गयी है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.