पूर्वोत्तर राज्यों में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, लोग सहमे

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 09:58:02 AM
5 0 magnitude earthquake in northeastern states

शिलांग। पूर्वोत्तर राज्यों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 5.0 मापी गई। एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। लेकिन, भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और काफी डरे हुए थे।

यहां क्षेत्रीय भूकंप केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह 7.40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश से सटे असम के करीमगंज जिले में था। भूकम्प विज्ञानियों द्वारा पूर्वोत्तर के सात राज्यों - असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर को दुनिया में भूकंप की आशंका वाली छठी सबसे बड़ी बेल्ट माना जाता है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.