- SHARE
-
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की सुरक्षा का मुद्दा इन दिनों चर्चा में है। इसकी वजह उनकी सुरक्षा में हाल ही में हुई चूक है। प्रियंका ने सीआरपीएफ हेड ऑफिस में शिकायत कर बताया कि उनके घर में बिना बताए कुछ लोग घुस आए थे जिससे वो हैरान हो गई थीं। प्रियंका की सुरक्षा में चूक को लेकर उनके पति रॉबर्ड वाड्रा ने भी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल उठा दिए हैं।
सेल्फी लेने के लिए अचानक भीतर आ गए थे लोग
प्रियंका गांधी ने अपनी सुरक्षा में हुई चूक के बारे में बताया है। उन्होंने सीआरपीएफ को लिखी शिकायत में कहा है कि वो अपने घर के अंदर थीं। अचानक एक एसयूवी से कुछ लोग अंदर आ गए और हंसते हुए उनके पास आकर बोले कि वो सेल्फी लेना चाहते हैं क्योंकि हम आपके फैन हैं। प्रियंका ने बताया कि उन लोगों का कोई अपॉइंटमेंट नहीं था। ऐसे में उनको अचानक से भीतर देखकर वो हैरान हो गईं। जानें क्या बोले रॉबर्ड वाड्रा
अपनी पत्नी की सुरक्षा में हुई चूक पर पहली बार रॉबर्ड वाड्रा ने चुप्पी तोड़ दी है। वो अजमेर में जियारत करने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सुरक्षा के लिए इंतजाम करती है। कभी बिल लाती है तो कभी उसको बदल देती है। वो बोले कि समझ में ही नहीं आ रहा है कि सरकार चाहती क्या है। रॉबर्ट बोले कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वो सुरक्षा दे। अब सुरक्षा किस तरह की देनी है ये सरकार तय करे।
दोस्तो आपको क्या लगता है रॉबर्ट का कहना सही है या नहीं, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।
(न्यूज सोर्स- aajtak.indiatoday.in)