दिल्ली में पुराने नोटों में 96 लाख रूपये जब्त

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 05:32:02 AM
96 lakh in Delhi seized in old notes

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके से 32 वर्षीय एक व्यक्ति के पास से पुराने उच्च मुद्रा के नाटों में 96 लाख रूपये जब्त किए हैं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर के रहने वाले नजर-ए-आलाम को कल आनंद विहार आईएसबीटी से गिरफ्तार किया गया। 
उन्होंने बताया कि उसके पास एक बैग था जिसमें बंद हो चुके 1,000 रूपये के नाटों की गड्डियां थीं। बैग में से कुल 96 लाख रूपये मिले। वह इतनी बड़ी मात्रा में नकद रखने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
उन्होंने कहा कि आलाम को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 103 कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति रखता है जिसका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकता हो के तहत गिरफ्तार किया गया और नकदी को जब्त कर लिया गया। सूचना आयकर विभाग को भेज दी गई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.