राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने महाराष्ट्र में बड़ा फैसला ले लिया है। उन्होंने राज्यपाल की सिफारिश के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया है। राष्ट्रपति शासन लगने के बाद राजनीति में खलबली मच गई है। इस फैसले के बाद ही राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इसके बाद लखनऊ में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दमदार बयान दे दिया है।
शिवसेना और एनसीपी को झटका
शिवसेना और एनसीपी को महाराष्ट्र में तगड़ा झटका लग गया है। दोनों ही दलों की सरकार बनाने की कोशिश को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने झटका दे दिया जब उन्होंने राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी। इसके बाद उनकी सिफारिश को केन्द्रीय कैबिनेट से हरी झंडी मिल गई और इसके बाद राष्ट्रपति ने भी हस्ताक्षर कर दिए।
जानें क्या बोले दिग्विजय सिंह
राष्ट्रपति शासन लगते ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी दमदार बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के दबाव में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश का फैसला लिया गया। दिग्विजय सिंह बोले कि राज्यपाल ने जो प्रक्रिया शुरू की थी, वो सही थी। तीसरे बड़े दल का समय आज रात 8 बजे खत्म होना था। हालांकि इससे पहले ही राष्ट्रपति शासन के लिए पत्र लिख दिया गया जो कि अनुचित है। वो बोले कि अब भाजपा के पास समय है और वो खरीद फरोख्त करेगी।
दोस्तो आपको क्या लगता है दिग्विजय सिंह का बयान कैसा है, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।
(न्यूज सोर्स- bhaskar.com)