आपातकाल सेवा वाहन को रोकने के सिलसिले में आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी

Samachar Jagat | Monday, 25 Jul 2016 02:51:34 AM
aap workers stop emergency service vehicle FIR lodged

नई दिल्ली। ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में सड़क जाम कर दिया, घटना के बाद उनके खिलाफ आपातकाल सेवा वाहन को कथित रूप से रोकने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के कारण इलाके में जाम लग गया था। विरोध प्रदर्शन से नाराज कुछ लोगों की आप कार्यकर्ताओं के साथ बहस भी हुई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को सड़क से अवरोध हटाने के लिए मनाने का प्रयास किया ताकि मरीज को अस्पताल ले जा रही कार जा सके, लेकिन उन्होंने प्रदर्शन जारी रखा।

उन्होंने कहा, इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी। एक महिला की शिकायत पर खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.