करबला क्षेत्र में झड़प के बाद तनाव

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 10:36:18 PM
After clashes in Karbala stress

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के करबला क्षेत्र मेें तनाव बना हुआ है जहां ट्रस्ट अंजुमन ए हैदरी और पास के बी के दत्त कालोनी के निवासियों के बीच कल रात झड़प हो गई थी।
उस क्षेत्र में आज अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई जहां पथराव हुआ था। पथराव तब हुआ था जब करबला जमीन का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के सदस्यों ने कथित तौर पर उस स्थल पर एक बैरियर खड़ा कर दिया जो कालोनी की दीवार से लगा हुआ है। 
कल की झड़प के दौरान दो व्यक्ति घायल हो गए थे और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। दंगे के लिए भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
निवासियों ने आरोप लगाया कि यद्यपि मौके के नजदीक एक पुलिस चौकी थी लेकिन पथराव शुरू होते ही पुलिसकर्मी वहां से भाग गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोधी कालोनी पुलिस थाने को कई फोन किये गए लेकिन किसी ने भी नहीं उठाया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस देर से पहुंची लेकिन पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.