बिना तैयारी नोटबन्दी पर अखिलेश ने केन्द्र को घेरा

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 01:40:28 PM
akhilesh alleged center government over unprepared note ban

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज आरोप लगाया कि बिना तैयारी के नोटबन्दी करने वाली केन्द्र सरकार 'पडोसी मुल्क' से कुछ होने पर देश को ही फंसा सकती है। 

यादव ने आज यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि बिना तैयारियों के नोटबन्दी का आदेश लागू कर केन्द्र ने गरीबों, किसानो, मजदूरो को मुसीबत में फंसा दिया। 

उन्होंने कहा कि जो सरकार बिना तैयारियों के इस तरह के आदेश दे सकती है, तो अगर 'पडोसी मुल्क' कुछ कर दे तो देश को ही फंसा देंगी, क्योंकि बडे फैसलों से पहले तैयारी नहीं करने की उसकी कार्यशैली उजागर हो चुकी है। 

-वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.