आंध्र प्रदेश के मंत्री दुर्घटना में बाल बाल बचे 

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 04:17:31 AM
Andhra Minister escapes unhurt in freak mishap

विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश। आंध प्रदेश के मंत्री सी अैयनापत्रुदु और अंकापल्ले से विधायक पी सत्यनारायण रविवार को एक दुर्घटना में बाल बाल बच गए। दुर्घटना उस समय हुई जब वे दोनों जिस बैलगाड़ी पर सवार थे, उसका एक बैल आपे से बाहर हो गया। 

मंत्री के सहायक ने बताया, ‘‘यह दुर्घटना तेलगु देशम पार्टी की जन चैतन्य यात्रा के दौरान अंकापल्ले में हुई।’’

अैयनापत्रुदु सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची है।

मंत्री के सुरक्षाकर्मी तत्काल उनके बचाव के लिए आगे आए, वहीं स्थानीय लोगों ने बैल को काबू में किया जो संभवत भीड़ देखकर डर गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.