पंजाब में भाजपा के नये पदाधिकारियों की घोषणा

Samachar Jagat | Monday, 25 Jul 2016 01:27:27 AM
 announces new office bearers of the BJP in punjab

चंडीगढ़। भाजपा की पंजाब इकाई ने आज नये पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें आठ नये उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, आठ नये सचिव के अलावा विभिन्न शाखाओं के प्रमुख शामिल हैं।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पंजाब भाजपा के प्रमुख विजय सांपला ने कहा कि हरजीत सिंह ग्रेवाल बरनाला, राकेश राठौर जालंधर, अनिल सरीन लुधियाना, राजकुमार पाठी पटियाला, संदीप रिनवा अबोहर, उमेश शाकर मुकेरियां, अर्चना दत्त मानसा और इकबाल सिंह लालपुरा रोपड़ को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नये महासचिव दिनेश कुमार, मनजीत सिंह राय और केवल कुमार हैं। सांपला ने कहा कि महासचिव का एक पद अब भी खाली है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.