कौशाम्बी में सडक हादसे में आटो चालक की मृत्यु

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 12:00:04 AM
Auto driver killed in road accident in Kaushambi

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के सैनी क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से आटो चालक की मृत्यु हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। 
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि देवीगंज कस्बा निवासी अनूप साहू(25) कल नया आटो खरीदा और अपने साथियों के साथ रात में गुलामीपुर जा रहा था। चकसैनी गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी जिससे आटा आगे जा रही एम्बुलेंस से जा टकराया। इस हादसे में आटो चालक अनूप की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा उसके साथी रामकिशुन, देशराज एवं रामचन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.