बागपत में सीआरपीएफ के जवान की गोली मारकर हत्या

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 04:54:12 AM
Baghpat CRPF jawan shot dead

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बडौत क्षेत्र में बदमाशों ने शादी समारोह में आये केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स(सीआरपीएफ) के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। 
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बाजिदपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान राहुल(22)असम के गुहाटी में तैनात था। वह कुछ दिनों से गांव छुट्टी आया हुआ था। कल पडोसी गौरव की शादी में डी जे पर डांस कर रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
गंभीर रूप से घायल राहुल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। 
पुलिस ने इस सिलसिले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.