केजरी बोले-ममता दीदी आप लड़ाई जारी रखें, देश आपके साथ

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 01:38:30 PM
Bengal targeted as Mamata slammed demonetisation Kejriwal

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नोटबंदी के खिलाफ आवाज उठाने के कारण केंद्र सरकार ने बंगाल को निशाना बनाया है। यह कहना है ममता के समर्थन में खड़े दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया, पश्चिम बंगाल को इसलिए निशाना बनाया गया, क्योंकि ममता दीदी ने नोटबंदी के खिलाफ बोलने की हिम्मत दिखाई।

आज रात 12 बजे से बंद होंगे 500 के पुराने नोट, जानें-अब कहां-कहां चलेंगे

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल सरकार के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा, ममता दीदी आप लड़ाई जारी रखें, पूरा देश आपके साथ है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने केंद्र सरकार पर राज्य सरकार को अंधेरे में रख कर गुरुवार रात दो राजमार्गो के टोल प्लाजा पर सेना की तैनाती का आरोप लगाया।

Bhopal Gas Tragedy: अभी नहीं भरे जख्म, पीडि़तों में 10 गुना कैंसर

इसके बाद उन्होंने कहा कि जब तक सैनिकों को नहीं हटाया जाएगा, वह सचिवालय से नहीं निकलेंगी। नाटकीय घटनाक्रम के बीच ममता शुक्रवार तडक़े टोल गेट से सैनिकों को हटाए जाने के बावजूद डटी रहीं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, शादी के बाद लिव-इन रिलेशन में रहना गैर कानूनी

राहुल ने पहली बार ली संसदीय दल की बैठक, PM को जमकर कोसा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.